पंचायत घर के पास पीछे से आ रही इंटरसिटी बस ने ई रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत 3 घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पंचायत घर के पास देर रात इंटरसिटी बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनको इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया. जिसे पुलिस तलाश रही है.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

यह भी पढ़े 👉 पुलिस ने कार से 21 पेटी शराब की बरामद, आरोपी मौके से फरार

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 9:00 बजे ई-रिक्शा चालक हल्द्वानी से रामपुर रोड से चांदनी चौक को 3 यात्रियों को लेकर जा रहा था. तभी पंचायत घर के पास पीछे से आ रही इंटरसिटी बस ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान धनपुरी निवासी 20 वर्षीय कौशल कुमार ने दम तोड़ दिया. वहीं, तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक हल्द्वानी की एक क्रॉकरी शॉप में काम करता था, जो काम खत्म होने के बाद वापस घर को लौट रहा था. कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के बाद से चालक बस सहित मौके से फरार हो गया है. आरोपी की तलाश जारी है. वहीं, घायलों में से एक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad