पंजाब में बड़ा उलटफेर कर सकती है भाजपा, कैप्टन अमरेंदर सिंह को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

पंजाब में एक के बाद एक कई कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। यह सिलसिला तब शुरू हुआ था जब कांग्रेस ने पंजाब में कैप्टन अमरेंदर सिंह को हटा कर चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। अब जानकारी मिल रही है कि जल्द ही कैप्टन अमरेंदर सिंह एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं।

अगर जानकारों की मानें तो पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय होगा। यह विलय इसी जुलाई महीने में होगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी विदेश में रीढ़ की हड्‌डी की सर्जरी करवाने गए हैं। वह अगले हफ्ते तक भारत वापस लौट सकते हैं। उनके वापस लौटने के बाद इस बारे में प्रक्रिया शुरू होगी।

इस विलय के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद अलग पार्टी बनाई थी। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के नाम से उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा। जिसमें भाजपा के साथ उनका गठबंधन रहा। हालांकि उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पार्टी कैंडिडेट्स के साथ वह खुद भी पटियाला सीट हार गए।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ी तादाद में कांग्रेसियों के उनके साथ आने की उम्मीद थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस विधायक रहे फतेहजंग बाजवा और राणा गुरमीत सोढ़ी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। चुनाव के बाद दिग्गज सुनील जाखड़, पूर्व कांग्रेसी मंत्री गुरप्रीत कांगड़, शाम सुंदर अरोड़ा, राजकुमार वेरका और बलबीर सिद्धू ने भी भाजपा जॉइन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता भाजपा मंडल की कार्यकारिणी हुई घोषित:- इन नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी

कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर महीने में अचानक सीएम की कुर्सी से हटा दिया। कैप्टन ने इसे अपना अपमान करार देते हुए कांग्रेस छोड़ दी। हालांकि कैप्टन को हटाने के बाद कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली। जिस नवजोत सिद्धू के दबाव में कैप्टन पर एक्शन हुआ, वह चुनाव हार गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता भाजपा मंडल की कार्यकारिणी हुई घोषित:- इन नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी