अश्लील वीडियो बनाकर 3 लाख की रंगदारी वसूलने वाली तीनो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested the three women who blackmailed after making obscene videos and extorting Rs 3 lakh

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। पुलिस ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख वसूलने के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

 

19 मई को एक व्यक्ति ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर बताया था कि 28 अप्रैल को चैती मेले में उसे पुराने परिचित महिला द्वारा अपने घर बुलाया गया। जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला ने तीन लाख रुपये की रंगदारी वसूल कर ली। उसके बाद भी वह महिला 20 लाख रुपयों की मांग करने लगी और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त

मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की। जिसमें घटना में संलिप्त नामजद सहित प्रकाश में आई तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से ढाई लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया। थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में हुंकार: राजस्व गांव और गौला तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें