पंतनगर थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

 उधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा दे कर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता की मां ने बताया कि बीते रोज उनकी बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस ने पीड़िता की मां की तरहीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

पंतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाना पंतनगर पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि कल दोपहर उसकी 20 साल की बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने जब युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि नगला निवासी पारस चंद्र उसके साथ शादी का झांसा देते हुए 4 साल से दुष्कर्म कर रहा है. अब उसकी सगाई हो गई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

युवती ने जब पारस चंद्र से शादी के लिए कहा तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया. साथ ही उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. साथ ही लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad