पतंग की डोर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह झुलसा, मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: खटीमा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे बालक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

बताया जा रहा है कि खटीमा के पकड़िया निवासी रूप नारायण का 11 साल का बेटा शिवा घर के पास ही ग्राउंड में पतंग उड़ा रहा था. पतंग उड़ाते समय उसकी डोर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई. जिसकी वजह से वह उसकी चपेट में आ गया. इसमें वह बुरी तरह झुलस गया.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

घटना के समय पीड़ित के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे. सूचना के बाद पहुंचे परिवार वालों ने आनन-फानन में बच्चे को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. हल्द्वानी मेडिकल चौकी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल