पति की हत्या कर पत्नी ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, फिर किया आत्महत्या का प्रयास
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पति-पत्नी के दरकते रिश्तों की एक दर्दनाक घटना सामने आई है।छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में एक महिला ने मामूली कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर पति की हत्या कर दी और इसके बाद पूरी वारदात की कहानी फेसबुक पोस्ट के जरिए शेयर कर दी।इसके बाद महिला ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस उपायुक्त (DCP) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक यमुना नगर निवासी चिराग कुमार (37) है और आरोपी पत्नी उज्जैन निवासी रेणुका (36) है।दोनों एक ही बीमा कम्पनी के अलग-अलग विभाग में काम करते थे। काम करने के दौरान दोस्ती होने पर दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी।उसके बाद से वह छतरपुर एक्सटेंशन में JVTS गार्डन स्थित मकान में किराए पर रह रहे थे। रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
DCP ठाकुर ने बताया कि रविवार को चिराग और रेणुका घर पर ही थी। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।इस पर चिराग दूसरे कमरे में जाकर सो गया। कुछ देर बाद रसोई से चाकू लेकर पहुंची रेणुका ने सोते हुए चिराग पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए।उसके बेसुध होने पर उसने पूरी घटना की जानकारी फेसबुक पर अपलोड कर दी और फिर खुर पर चाकू से कई हमले कर आत्महत्या का प्रयास किया।
DCP ठाकुर ने बताया कि फेसबुक पोस्ट देखने के बाद रेणुका के परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इस पर परिजनों ने मकान मालिक को सूचना दी।इसके बाद मकान मालिक की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं खोला।पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो दोनों पति-पत्नी खून से लथपथ पड़े थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


