पति को किन्नर के साथ स्कूटर पर जाता देख पत्नी ने सड़क पर ही मचाया बवाल, की जमकर धुलाई

खबर शेयर करें -

हरिद्वर: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी के बाहर बीती शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पति को किन्नर के साथ स्कूटर पर जाता देख पत्नी ने सड़क पर ही बवाल कर दिया. इतना ही नहीं पत्नी ने स्कूटर रोक चप्पल निकाल सरेराह पति की धुनाई  कर डाली. किसी तरह किन्नर बीवी से पिटते पति को बचाकर अपने साथ स्कूटर पर भगा ले गया. बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह एक साल पहले ही हुआ था. लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार भगत सिंह चौक से भेल की तरफ जाने वाले मार्ग पर अचानक एक महिला ने एक पुरुष पर चप्पलों की बरसात कर दी. पुरुष के साथ स्कूटर पर एक किन्नर भी बैठा हुआ था. सरेआम आदमी की पिटाई होते देख लोग भी मौके पर जमा हो गए. पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं. दोनों का विवाह एक साल पहले ही हुआ था. लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर के रहने वाले हैं. बीते दिन देर शाम पति किन्नर के साथ स्कूटर में जा रहा था, जिसे पत्नी ने देख लिया. इतना ही नहीं पत्नी ने स्कूटर रोक चप्पल निकाल सरेराह पति की धुनाई कर डाली. किसी तरह किन्नर बीवी से पिटते पति को बचाकर अपने साथ स्कूटर पर भगा ले गया. रानीपुर कोतवाली इंचार्ज अमर चंद शर्मा ने बताया कि इस तरह की फिलहाल कोई शिकायत कोतवाली में दर्ज नहीं कराई गई है. मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad