पति नपुंसक है, ससुर और देवर की रहती है नियत खराब,विवाहिता द्वारा कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने पर कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिये आदेश

The husband is impotent, father-in-law and brother-in-law have bad intentions, after the woman approached the court, the court ordered to register a case against the accused.

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। एक महिला ने धोखाधड़ी कर नपुंसक युवक से उसकी शादी करने व देवर व ससुर पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया है। कोर्ट ने मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिये हैं। रामनगर निवासी एक महिला ने अपने अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश के माध्यम से कोर्ट को दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2024 को काशीपुर के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने 16 लाख रूपये खर्च किये थे। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुसंक है। जब उसने इसकी शिकायत ससुरालियों से की
तो उन्होंने कहा कि उसके पति का इलाज चल रहा है। आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ अश्लील हरकते की। कहा कि 18 जनवरी 2024 को जब उसका पति काम पर गया था तो उसके ससुर घर खाना खाने आये तथा उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे- तैसे उसने दूसरे कमरे में बंद होकर खुद को बचाया। कहा कि जब उसने इसकी शिकायत सास से की तो उन्होंने कहा कि उनके यहां ऐसे ही होता है तथा उसके मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया। इसकी शिकायत पिता से करने पर जब 19 जनवरी 2024 को उसके पिता उसे
लेने गए तो ससुरालियों ने उनके साथ गाली-गलौच की। जिसके बाद वह मायके आ गई। कहा कि जब उसने इसकी शिकायत काशीपुर पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की तो कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं।
यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला; अब इस जिले में 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  टांडा रेंज में हाथी का आतंक: शाह पठानी खत्ते में दो लोगों को मौत के घाट उतारने की आशंका; वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच