पति ने दीवार पर लिखा- मैंने अपनी बीवी को मारा, ससुर से बोला बेटी की लाश ले जाओ

खबर शेयर करें -

सीतामढ़ी में एक पति ने अपनी प’त्नी की गला रे’तकर ह’त्या कर दी। इसके बाद उसने घर की ही दीवार पर बच्चों के हरे स्कैच पेन से लिखा कि- मैंने अपनी बीवी को मा’रा है।’ दीवार पर लिखने के बाद उसने अपने ससुर को फोन किया और बोला- कि अपनी बेटी की लाश उठा लो। जैसे ही ससुर बेटी के गर पहुंचे तो उनके हो’श उ’ड़ गए। बेटी की लाश के आसपास खू’न ही खू’न पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-इजरायल साझेदारी: केवल दोस्ती नहीं, एक 'सर्वाइवल' की जरूरत, अमेरिका का आखिर इतना दुलारा क्यों है इजरायल..

पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार में सुबह हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। स्थानीय निवासी अजय कुमार राउत ने अपनी पत्नी की बर्बर तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने अपने ससुर मोहन राउत को भी फोन कर कहा कि आपकी बेटी का लाश पड़ी हुई है, आकर ले जाएं।

इसके बाद वह फरार हो गया। फोन कॉल आने के बाद लड़की के पिता पहुंचे। फिर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बारे में डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।