पति से रिश्ता तोड़ने थाने पहुंची महिला, वजह जानकर पुलिस के भी उड़े होश; बोली- मैडम छह लोगों का…

खबर शेयर करें -

मथुरा। मैडम, घर में छह लोगों का परिवार है। ये सुबह साढ़े 11 बजे दुकान जाते हैं, जबकि अन्य लोग जल्दी जाते हैं। सुबह जल्दी उठकर रसोई में लगना पड़ता है। पूरे दिन काम का भार अधिक रहता है।

मुझसे सबके लिए काम नहीं होता है। कई बार पति से कहा, लेकिन वह परिवार नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए साथ में ही नहीं रहना है। यह एक मामला नहीं है।

महिला थाने में तीन वर्ष में साढ़े तीन हजार से अधिक मामले ऐसे आए हैं। इनमें मोबाइल, शराब, लड़की-लड़के के स्वजन, विवाहेत्तर संबंध के साथ अहंकार ने पति-पत्नी के रिश्तों में दरार ला दी। 1865 प्रकरण में महिला पुलिस ने काउंसिलिंग कराकर पति-पत्नी के बीच के दरार को खत्म किया। 508 ऐसे मामले हैं, जिनमें विवाद नहीं सुलझ सका। मजबूरी में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में बड़ा सड़क हादसा टला: तेज रफ्तार कार पैराफिट से टकराई, रुड़की में महिला को नहर से बचाया गया

महिला थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया, मामलों में जरा-जरा सी बात पर विवाद सामने आ रहे हैं। पति-पत्नी आपस में बैठकर विवाद को सुलझाने का प्रयास नहीं करते हैं। एक-दूसरे के प्रति इतनी नाराजगी होती है कि बात को मन में रखकर उसे बड़ी बना लेते हैं। फिर इनके विवाद थाने तक पहुंच जाते हैं।

697 शिकायत पहली काउंसिलिंग के बाद हुई बंद

महिला थाने में एक वर्ष में 697 शिकायती-पत्र आने पर पुलिस कर्मियों ने पति-पत्नी को बैठाकर काउंसिलिंग कराई। इसमें पुलिस को सफलता मिली और इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने पति-पत्नी के बीच आए रिश्तों की दरारों के साथ फाइल को बंद किया।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में बड़ा हादसा टला: सेल्फी के चक्कर में कार खाई में गिरी, 6 पर्यटक सुरक्षित बचे

129 मामलों में चार्जशीट, 53 में जांच जारी

महिला थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया, इस वर्ष 1784 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें 422 में पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया। 697 प्रकरण में पहली काउंसिलिंग के बाद ही फाइल बंद हो गई। 184 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पांच मुकदमों में एफआर लगा दी गई। 129 में चार्जशीट दाखिल की गई है। 53 मामलों की जांच की जा रही है।

निपटारा कराने के बाद पुलिस लेती फीडबैक

महिला थाने में प्रार्थना-पत्र के निस्तारण के बाद पुलिस फीडबैक भी लेती है। दावा है कि तीन वर्ष में 1865 से अधिक प्रकरण का निस्तारण किया गया। इसमें आठ से 10 प्रकरण में बाद में भी विवाद हुआ, लेकिन अधिकांश में अब पति और पत्नी के बीच कोई शिकायत नहीं रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में भीषण सड़क हादसा: अल्टो कार खाई में गिरी, दो की मौत

महिला थाने में तमाम ऐसी शिकायतें आ रही हैं, इसमें अहंकार के साथ कोई झुकना पसंद नहीं कर रहा है। इससे तलाक तक नौबत आ रही है। हम रिश्तों को टूटने से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। -रंजना सचान, प्रभारी, थाना महिला