
राजू अनेजा,रुद्रपुर। गूलरभोज नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों को मालिकाना हक दिलाने की लंबे समय से लंबित मांग अब सिस्टम की पटरी पर दौड़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में करीब 685 एकड़ भूमि, जिसमें 30 एकड़ नगर पंचायत की भूमि भी शामिल है, पर निवास कर रहे लोगों को मालिकाना हक और पट्टे दिए जाने के मुद्दे पर गंभीर मंथन हुआ।
बैठक में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Ajay Bhatt, भाजपा प्रदेश मंत्री Gunjan Sukhija, जिलाधिकारी Nitin Bhadoria, मुख्य विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सांसद अजय भट्ट के निर्देश पर जिलाधिकारी नितिन भदोरिया ने मामले की विस्तृत जांच और प्रस्ताव तैयार करने के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी पूरी रिपोर्ट तैयार कर पत्रावली मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेगी, ताकि गूलरभोज क्षेत्र के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
गूलरभोज नगर पंचायत के चेयरमैन सतीश चुघ ने बैठक के बाद कहा कि क्षेत्रवासियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद अजय भट्ट और प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आई है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में प्रयास लगातार जारी रहेंगे और जल्द ही क्षेत्रवासियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

