पत्थर से सर कुचलकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

खबर शेयर करें -

बिलासपुर: पत्थर से कुचलकर हत्या करने का एक सनसनीखेज खबर सामने आया है। बिलासपुर जिले में युवक ने अपने ही दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी युवक के दोस्त ने आपसी लड़ाई में चाकू दिखाया था।

इसके बाद आरोपी ने दर के चलते सिलबट्‌टे के पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इरानी मोहल्ले में नानू सारथी(19) और संजू साहू(22) एक ही घर में रहते थे। दोनों दोस्त थे। लंबे समय से दोनों साथ में ही रह रहे थे। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। मगर सोमवार शाम को दोनों में घर के अंदर ही झगड़ा हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

झगड़ा हुआ तो नानू ने संजू को चाकू दिखाया था। कहा था तेरे को मार डालूंगा। उसकी यही धमकी सुनकर संजू घर से भाग गया था। इसके बाद वह रात को करीब 11 बजे घर आया था। तब नानू सो रहा था। इसी दौरान उसने सिलबट्‌टे के पत्थर से सिर कुचलकर नानू की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह घर से भागकर मोहल्ले के मंदिर के पास जाकर सो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

पड़ोसियों ने जब नानू की खून से लथपथ लाश देखी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि नानू के साथ उसका दोस्त संजू भी रहता था।

मगर वो अभी घर पर नहीं है। इस पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश शुरू करने पर संजू मोहल्ले के मंदिर के पास पुलिस सो मिल गया। वो वहां पर सो रहा था। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

आरोपी ने बताया की उसको दर था की उसका दोस्त उसे मार देंगे इसलिए उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के इस बयान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad