पत्नी की मांग भरते ही पति की मौत, दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें -

बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव में एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया। 95 वर्षीय मिठु चौधरी और उनकी 90 वर्षीया पत्नी बसंती देवी का एक साथ निधन हो गया।

ये घटना इसलिए चर्चा में है, क्योंकि पत्नी के निधन के कुछ ही घंटों बाद पति का भी देहांत हो गया और दोनों की शवयात्रा एक साथ निकाली गई। दोनों का एक साथ निधन होना, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को हनीफ मियां ने आधार कार्ड में बदल दिए अपने अब्बा, फर्जी जाति प्रमाणपत्र से खुला खेल, यूपी से आकर गदरपुर में बनाया दस्तावेज

दोनों का एक साथ हुआ दाह संस्कार

बता दें कि रविवार शाम को बसंती देवी का निधन हुआ। उनके पति मिठु चौधरी ने अंतिम संस्कार से पहले अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरा। विधि-विधान के अनुसार, पति को पत्नी के मांग में सिंदूर भरना होता है। सिंदूर भरने के करीब 30 मिनट बाद ही मिठु चौधरी की भी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ ने दो जवान बेटियों को उतारा मौत के घाट, खुद भी जान देने की कोशिश; पुलिस जांच में जुटे गहरे राज

बेहद भाग्यशाली थे पति-पत्नी

ग्रामीणों का मानना है कि यह दंपति बेहद भाग्यशाली था। उन्होंने जीवन भर एक-दूसरे का साथ दिया और अंत में भी एक साथ ही विदा हुए। शादी के सात फेरे के वचन को उन्होंने अंतिम समय तक निभाया। दोनों की शवयात्रा को देखकर लोग भावुक हो उठे।

एक अटूट बंधन का प्रतीक

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा पार्षद के पुत्र की गुंडागर्दी! सरेआम युवती से छेड़छाड़ - कपड़े फाडे , विरोध करने पर परिवार के साथ भी मारपीट

लोगों का कहना है कि मिठु चौधरी और बसंती देवी की कहानी एक अटूट बंधन का प्रतीक है। उन्होंने जीवन भर एक-दूसरे का साथ दिया और अंत में भी एक साथ ही विदा हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad