पत्नी ने की ऐसी करतूत कि सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए, जानें आप भी

खबर शेयर करें -

इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाये। इंदौर में एक महिला ने पति का गला घोंटकर उसे मार डाला और फिर उसके शव को काटकर दफना दिया। उसका सिर, धड़ और हाथ-पैर अलग-अलग जगह ठिकाने लगाए। इस घटना का खुलासा तब हुआ महिला के 19 साल के बेटे ने अपने दोस्तों को यह बात बताई, महिला का बड़ा बेटा नशे का आदी है और उसने पहले दोस्तों के साथ जमकर शराब पी और फिर उसने नशे में ही दोस्तो को बताया कि उसके पिता को उसकी मां ने ही निपटा दिया और उसके शव को घर में ही गाड़ दिया, बस यही से यह खबर पुलिस तक पहुंची, दरअसल दोस्त ने पुलिस को यह खबर दी, पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि महिला का 35 साल के एक युवक रिजवान से प्रेम सम्बंध था जिसकी वजह से उसने दोस्त रिजवान के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया,वही महिला का कहना है कि पति उससे अक्सर विवाद करता था जिससे तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया, हालांकि पूछताछ में महिला पुलिस को भटकाती रही, इसका खुलासा तब हुआ जब 19 साल के बेटे ने नशे में अपने दोस्तों को इस बारे में बताया। उसने कहा कि मम्मी ने पापा की हत्या कर बाथरूम में उनक शव गाड़ दिया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसके घर में खुदाई शुरू कर दी। पुलिस ने पहले बाथरूम की खुदाई की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। फिर महिला ने दूसरी जगह बताई। वहां जेसीबी सेखुदाई की तो पति का शव 6 फीट गहराई में मिला। मृतक का धड़ बोरी में बंद मिला। पुलिस उसके हाथ-पैर और गर्दन की तलाश कर रही है। अभी भी खुदाई चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

वही बताया जा रहा है कि उमरीखेड़ा के कांकड़ की रहने वाली महिला सुनीता ने पति बबलू के खाने में पहले बेहोशी की दवा मिलाई उसके बाद सुनीता और रिजवान ने मिलकर बबलू का गला घोंट दिया, बबलू की मौत होते ही सुनीता ने बबलू के हाथ पैर और सिर को काटा, उसके बाद बबलू के धड़ को सुनीता ने घर में ही दफना दिया, और उसके हाथ पैर, सिर को घर से कही बाहर फेंक दिया, हालांकि अभी तक पुलिस को सुनीता के घर से धड़ बरामद हो गया है ,लेकिन बाकी अंगों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस तलाश कर रही है। वही महिला के दो बेटों में से छोटा बेटा भी गायब है पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार