पत्नी-बच्चों को विस्फोट कर उड़ाया, फिर खुद को आग लगाकर कुएं में कूद दे दी जान

खबर शेयर करें -

केरल के मलप्पुरम में गुरुवार को एक भयानक घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को विस्फोट से उड़ा दिया और फिर खुद को आग लगाकर कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी. घटना मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना इलाके की है.

पत्नी-बच्चों को गाड़ी में बैठाकर लगा दी आग

शख्स की पहचान मोहम्मद के रूप में हुई है. वह सुबह कसरगोद से आया था और एक थ्री-व्हीलर से घर आया जहां उसकी पत्नी रह रही थी. उसने पत्नी, और दोनों बच्चों को गाड़ी में बैठने के लिए कहा और फिर उसमें आग लगा दी.

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

गाड़ी में विस्फोट होने के चलते मौके पर ही मौत

थ्री-व्हीलर में पहले से ही कुछ विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, आग लगते ही उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बच्चा 80 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका इलाज किया जा रहा है.

पत्नी और बच्चों की जान लेने के बाद मोहम्मद ने खुद को आग लगाई और कुएं में कूद गया. इससे उसकी जान चली गई.

घटना की वजह की जांच कर रही पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद पोक्सो (Protection of Children from Sexual Offences Act) के एक मामले में आरोपी था. हालांकि, उसने हत्या और आत्महत्या इस वजह से की या इसके पीछे कुछ और कारण था, इस बारे में पुलिस जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Ad