परम पूज्य बाल कृष्ण यति जी सेवा समिति के तत्वाधान मे लगे, निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 190 मरीजों ने अपनी आंखों की कराई जांच

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। परम पूज्य बाल कृष्ण यति जी सेवा समिति के तत्वाधान में नगर में  निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव के व्यवस्थापक परम पूज्य स्वामी सोमेश्वर यति महाराज जी ने रिबन काटकर उक्त शिविर का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।शिविर में सोबन  सिंह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी से आए वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा 190 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

यहां अलीगंज रोड पर स्थित शंकर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सुबह 9:00 बजे से पंजीकरण कराने के लिए दूर-दूर से आए मरीजों की कतार देखने को मिली। प्रात 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चले शिविर में सोबन  सिंह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी से आए वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ वीके सिंह ने मरीजों की आंखों का  परीक्षण करते हुए आंखों के रखरखाव एवं बचाव की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने आवश्यकता अनुसार मरीजों को निशुल्क रूप से दवा व चश्मे भी वितरित किए। इस दौरान अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव के व्यवस्थापक महामंडलेश्वर  स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज ने बताया कि अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव  के संस्थापक ब्रह्मलीन बालकृष्ण यति जी महाराज सेवा समिति के तत्वाधान में समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए आयोजकों, चिकित्सकों,  व क्षेत्रीय जनता आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

अनिल अग्रवाल, सचिन कुमार अग्रवाल ने सपरिवार अपना संपूर्ण सहयोग दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें