पर्यटक बहुत जल्द कोसी नदी में कांटा लगाकर मछली पकड़ने का आनंद उठा पाएंगे, 78.54 लाख की धनराशि जारी

खबर शेयर करें -

नैनीताल आने वाले पर्यटक बहुत जल्द कोसी नदी में एंगलिंग (कांटा लगाकर मछली पकड़ना) का आनंद भी उठा पाएंगे। पर्यटको को जसुली देवी की धर्मशाला भी नए रूप में नजर आएगी

साथ ही वह धर्मशाला में स्थापित संग्रहालय में रं समाज की संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे।

धर्मशाला जीर्णोद्धार का पहला चरण पूरा होने के बाद जिला प्रशासन की पहल को धरातल पर मूहर्त रूप देने के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। 1.96 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के साथ ही कोसी नदी के किनारे कैफे निर्माण और अन्य सुंदरीकरण कार्य के लिए शासन की ओर से 78 लाख की धनराशि जारी कर दी गयी है। जल्द कार्य पूरा होने के बाद जिले में नया पर्यटन स्थल तैयार होगा।

जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में साहसिक खेल गतिविधियां स्थापित करने के लिए बीते वर्ष डीएम धीराज गर्ब्याल ने पर्यटन विभाग को सुयालबाड़ी स्थित जसुली देवी धर्मशाला का जीर्णोद्धार और उसके समीप एंगलिंग केंद्र स्थापित किये जाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

अप्रैल माह में 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत भेजे गए 1.96 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। डीएम ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने 78.54 लाख की धनराशि जारी कर दी है। जल्द विकासकार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

रं संस्कृति से होंगे रूबरू

डीएम ने बताया कि सुयालबाड़ी स्थित जसुली देवी की धर्मशाला के जीर्णोद्धार के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। बताया कि धर्मशाला के जीर्णोद्धार के साथ ही उसमें संग्रहालय भी स्थापित किया जाना है। दूसरे चरण में सुंदरीकरण कार्य के बाद धर्मशाला में स्थापित संग्रहालय में पर्यटक रं समाज की संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

कोसी नदी में एंगलिंग का रोमांच

डीएम ने बताया कि नैनीताल जिला प्रदेश में एंगलिंग स्पोर्ट्स शुरू करने वाला पहला जिला होगा। सुयालबाड़ी में कोसी नदी पर एंगलिंग केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए पूर्व में ही तीन बीट अलॉटमेंट किये गए है। नए निर्माण कार्यो के बाद पर्यटक कोसी नदी में एंगलिंग स्पोर्ट्स का रोमांच उठा पाएंगे।

कैफे निर्माण और अन्य विकासकार्य

डीएम ने बताया कि सुयालबाड़ी में दो सराय के जीर्णोद्धार के साथ ही पर्यटको की सुविधा के लिए कैफे निर्माण भी प्रस्तावित है। साथ ही कई अन्य सुंदरीकरण कार्य भी किये जाने है। जिनको जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

सामूहिक सहभागिता से मिलेगा रोजगार

डीएम ने बताया कि क्षेत्र में सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध होगा। एंगलिंग बीट और कैफे संचालन के लिए लिए स्थानीय ग्राम पंचायत, मंगल दल, महिला मंगल दल और स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओं की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि सुयालबाड़ी में जसुली देवी की धर्मशाला जीर्णोद्धार और एंगलिंग केंद्र स्थापित करने के लिए भेजे गए 1.96 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने 78.54 लाख जारी कर दिए है। जल्द निर्माण कार्य पूरा कर केंद्र को शुरू किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad