पर्वतीय और मैदानी जनपदों में तैनात 131 उपनिरीक्षकों का तबादला, डीआईजी गढ़वाल रेंज के निर्देश

खबर शेयर करें -

देहरादून: डीआईजी गढ़वाल रेंज केएस नगन्याल ने पर्वतीय और मैदानी जनपदों में तैनात 131 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है. डीआईजी ने निर्धारित समयावधि पूरी करने और जनपदों मे उपनिरीक्षकों की उपलब्धता का संतुलन बनाये रखते हुए 131 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

ट्रांसफर पॉलिसी के तहत पहाड़ पर चार साल ड्यूटी करने के बाद उपनिरीक्षकों को नीचे उतारा गया है. वहीं, मैदान में आठ साल पूरा करने के बाद उपनिरीक्षकों को पहाड़ पर चढ़ाया गया है. लंबे से इसकी सूची तैयार की जा रही थी. जिसके बाद गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों के उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज केएस नगन्याल द्वारा वार्षिक स्थानांतरण नीति 2020 के क्रम में और जनपदों मे कार्मिकों की उपलब्धता का संतुलन बनाये रखने के लिए परिक्षेत्रीय स्तर पर 134 हेड कांस्टेबल और 1110 कांस्टेबल का स्थानांतरण किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad