पहले की प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर बने बिंदुखत्ता के सचिन, लोगो ने दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के कार रोड निवाड़ी सचिन जोशी की सेंट्रल एक्साईज इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती हुई है।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियो ने खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ग्राम जाजर निवासी सचिन के पिता कैलाश जोशी सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत है। अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले सचिन ने इस सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों व कड़ी मेहनत को दिया है, उन्होंने कहा की तीन वर्षो तक उन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत की, उनकी पहली तैनाती नोएडा गाजियाबाद स्थित केंद्रीय एक्साइज कार्यालय में हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, सेंचुरी पेपर मिल के एचआर हेड अरुण प्रकाश पाण्डेय, महाप्रबंधक एसके बाजपेई, नरेश चन्द्रा, हरेंद्र बोरा, चेयरमैन लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश चंद, प्रमोद कालोनी समेत तमाम लोगो शुभकामनाएं प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप