पहले दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला फिर कोख में पल रहे बच्चे को अपना न बता के दे दिए तीन तलाक़, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू

First, for not fulfilling the demand of dowry, the married woman was thrown out of the house, then she gave triple talaq to the child in the womb by not accepting it as her own. On the complaint of the victim, the police registered a case and started investigating the case.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।काशीपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2023 को तहसील ठाकुरद्वारा  जिला मुरादाबाद निवासी शाहरुख से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के समय उसके परिजनों ने उपहार स्वरूप काफी दान-दहेज भी दिया। जिससे उससे ससुरालिये नाखुश थे तथा आये दिन पति व ससुराली कम दहेज के ताने देते हुए उसके साथ मारपीट करते व मायके से दो लाख रुपये की नगदी व एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा का कायाकल्प: पुराने बस अड्डे पर बनेगा भव्य 'शॉपिंग मॉल', मुख्य चौराहे से टोल प्लाजा तक सड़क होगी चौड़ी

दहेज की मांग पूरी न करने पर बीती 18 अप्रैल 2024 को उक्त लोगों ने मायके छोड़ दिया और उक्त मांग पूरा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। तब से वह अपने मायके में रह रही है तथा तीन माह के गर्भ से है। आरोप है कि गर्भ की खबर सुनकर उक्त ससुरालियों ने उसे अस्पताल लाये। जहां उक्त बच्चे को पति ने अपना न बताकर तीन बार तलाक देते हुए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ड्यूटी पर जाने से पहले नहीं जागे ASI संजय खाती; संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 'हेल्थ माफिया' पर प्रहार: दूसरे दिन भी छापेमारी जारी; दो क्लीनिक सील, तीन अस्पतालों पर भारी जुर्माना