राजू अनेजा,काशीपुर। केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा यशस्वी गिरी ने 53वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद की अंडर 17 बालिका वर्ग के 38 से 42 किलोग्राम भार वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसके चलते विद्यालय और परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है। बतादें कि बीती 10 सितंबर से 14 सितंबर तक केंद्रीय विद्यालय संगठन, आगरा संभाग द्वारा मेजर ध्यान चन्द्र स्टेडियम, झांसी में 53वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मौहल्ला टांडा उज्जैन निवासी हरि गिरी की पुत्री यशस्वी गिरी ने अपनी प्रतिभा के बल पर व्यक्तिगत टीम स्तर पर अंडर 17 बालिका वर्ग के 38 से 42 किलोग्राम भार वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस्य पदक प्राप्त किया। यशस्वी के पिता हरि गिरी काशीपुर शहर में पान का ठेला लगाते है। यशस्वी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं कोच को दिया। वह भविष्य में बॉक्सिंग के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहती है। यशस्वी की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों समेत क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
ताजा खबर
- वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज
- एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव बना उपद्रव का अखाड़ा: जगदंबा नगर में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 5 घायल, कई दुकानों में तोड़फोड़
- गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत
- तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना
- नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति
- किच्छा घटना के विरोध में लालकुआं में गर्माया माहौल: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार और पूर्व विधायक का पुतला
- सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
- किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी
- पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़

