पिथौरागढ़ : करंट लगने से बंदर झुलसकर घर में गिरा, करीब 100 साथी बंदरों ने घर मैं नहीं दिया किसी को भी घुसने

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में वन्यजीवों की संवेदनशीलता का अनूठा मामला सामने आया है। सोरगढ़ किले के पास एक बंदर करंट लगने से झुलसकर पास में ही नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारी के घर के आंगन में जा गिरा। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य बाजार गए थे।

करंट लगने से अचेत होकर गिरा बंदर

घटना के कुछ ही देर में मौके पर बंदरों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि करीब सौ बंद मौके पर जुट गए। कुछ देर बाद रिटायर्ड कर्मचारी का परिवार भी बाजार से लौट आया, लेकिन बंदरों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। वह तब तक वहां से नहीं गए, जब तक घायल बंदर को चेतना नहीं आई। होश आने पर उसे साथ लेकर गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारी के घर में गिरा

बंदरों की भी एकता और संवेदनशीलता मनुष्यों के ही बराबर मानी गई है। गुरुवार को इसका पिथौरागढ़ जिले में अनूठा उदाहरण देखने को भी मिला। सोरगढ़ किले के करीब बंदरों का झुंड उछल कूद मचाए हुआ था। इसी दौरान बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक बंदर झुलसकर घायल हो गया और पास के ही मकान में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

बंदरों ने घंटों परिजनों को घर में नहीं घुसने दिया

कुछ ही देर मौके पर बंदरों का मजमा उमड़ पड़ा। सभी साथी के घायल होने से उदास थे। कुछ ही देर में वहां नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारी का परिवार आ गया। लेकिन बंदरों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। काफी देर तक परिजन घर के बाहर खड़े रहे।


अवकाश के चलते वन विभाग से नहीं मिली मदद

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

कुछ देर बाद कर्मचारी के परिवार ने वन विभाग काे फोन किया, फोन नहीं उठा तो वन विभाग पहुंचकर बंदरों को खदेड़ने की गुहार लगाई, लेकिन अवकाश के चलते वन विभाग से भी कोई मदद नहीं मिली। दोपहर बाद घायल बंदर की हालत में सुधार के बाद झुंड उसे साथ लेकर वहां से निकला।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad