पिथौरागढ़ : करंट लगने से बंदर झुलसकर घर में गिरा, करीब 100 साथी बंदरों ने घर मैं नहीं दिया किसी को भी घुसने
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में वन्यजीवों की संवेदनशीलता का अनूठा मामला सामने आया है। सोरगढ़ किले के पास एक बंदर करंट लगने से झुलसकर पास में ही नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारी के घर के आंगन में जा गिरा। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य बाजार गए थे।
करंट लगने से अचेत होकर गिरा बंदर
घटना के कुछ ही देर में मौके पर बंदरों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि करीब सौ बंद मौके पर जुट गए। कुछ देर बाद रिटायर्ड कर्मचारी का परिवार भी बाजार से लौट आया, लेकिन बंदरों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। वह तब तक वहां से नहीं गए, जब तक घायल बंदर को चेतना नहीं आई। होश आने पर उसे साथ लेकर गए।
नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारी के घर में गिरा
बंदरों की भी एकता और संवेदनशीलता मनुष्यों के ही बराबर मानी गई है। गुरुवार को इसका पिथौरागढ़ जिले में अनूठा उदाहरण देखने को भी मिला। सोरगढ़ किले के करीब बंदरों का झुंड उछल कूद मचाए हुआ था। इसी दौरान बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक बंदर झुलसकर घायल हो गया और पास के ही मकान में जा गिरा।
बंदरों ने घंटों परिजनों को घर में नहीं घुसने दिया
कुछ ही देर मौके पर बंदरों का मजमा उमड़ पड़ा। सभी साथी के घायल होने से उदास थे। कुछ ही देर में वहां नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारी का परिवार आ गया। लेकिन बंदरों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। काफी देर तक परिजन घर के बाहर खड़े रहे।

अवकाश के चलते वन विभाग से नहीं मिली मदद
कुछ देर बाद कर्मचारी के परिवार ने वन विभाग काे फोन किया, फोन नहीं उठा तो वन विभाग पहुंचकर बंदरों को खदेड़ने की गुहार लगाई, लेकिन अवकाश के चलते वन विभाग से भी कोई मदद नहीं मिली। दोपहर बाद घायल बंदर की हालत में सुधार के बाद झुंड उसे साथ लेकर वहां से निकला।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

