पिथौरागढ़ टनकपुर हाईवे मार्ग भूस्खलन के कारण फिर हुआ बंद, सड़क खोलने के कार्य में आ रही दिक्कत

खबर शेयर करें -

चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सूखीढांग से आगे आठवें मील में बंद हो गया है। सुबह 4:15 बजे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया।

मलबा काफी अधिक मात्रा में होने और लगातार पत्थर गिरने से सड़क खोलने के कार्य में दिक्कत आ रही है।

आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार सड़क खोलने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। एक पोकलेंड भी मौके पर भेज दी गई है। एनएच बंद होने से एक बार फिर हाईवे पर दर्जनों वाहनों में सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।

टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया एवं तहसीलदार पिंकी आर्या मौके पर पहुंचे हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि 10 बजे तक एनएच को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया जाएगा। इधर शनिवार को बंद छह ग्रामीण सड़कों में से पांच को खोल दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

जबकि सिप्टी-अमकडिय़ा रोड दूसरे दिन भी नहीं खुल पाई। रविवार की सुबह पाटी विकास खंड की कजीना-पुनौली रोड पर भी मलबा आ गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद है। ग्रामीण सड़कों को खोलने का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

जिले में शनिवार की दोपहर से वर्षा का सिलसिला बंद है। रविवार को सुबह से ही मौसम सामान्य है। कई जगह बादलों के बीच से धूप निकली है। धूप छांव का खेल लगातार जारी है।

शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब टनकपुर-चम्पावत नेशनल हाईवे धौन और अमोड़ी के बीच कई स्थानों पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। शाम को आठ बजे करीब एक घंटे के लिए सड़क खुली लेकिन स्वाला के पास किमी 100 के पास फिर से मलबा आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इस दौरान फंसे हुए अधिकांश वाहनों को निकाल लिया गया। रात में चम्पावत की तरफ फंसे यात्रियों को रात में रैन बसेरे में जगह दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

प्रशासन की ओर से इन यात्रियों के लिए रहने खाने की व्यवस्था की गई। शुक्रवार को देर शाम तक उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार चन्याल, तहसीलदार ज्योति धपवाल एवं एनएच के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9:57 बजे से एनएच पूरी तरह सुचारू हो गया

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

है। हालांकि इससे पूर्व तक कई बार सड़क बंद हुई और कुछ देर के लिए खुलती रही। इधर शनिवार को खटोली-मल्ली, चल्थी-नौलापानी, धौन-सल्ली, खटोली-मल्ली वैला, सिप्टी-अमकडिय़ा और धौन-द्यूरी-बजौन सड़कें बंद हो गई। देर शाम तक सड़कें आवागमन के लिए सुचारु नहीं हो पाई थीं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad