पिथौरागढ़ से बागेश्वर लौटी छड़ी यात्रा का बागनाथ मंदिर में हुआ जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पिथौरागढ़ से छड़ी यात्रा लौटकर बागनाथ नगरी पहुंची। यात्रा में शामिल लोग शनिवार को यहीं विश्राम करेंगे। रविवार को यात्रा बिनसर महादेव रानीखेत के लिए रवाना होगी। यात्रा में 80 साधु शामिल हैं।

जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज के नेतृत्व में छड़ी यात्रा का एक नवंबर को हरिद्वार में समापन होगा। महामंडलेश्वर बीरेंद्रनंद गिरी, महंत शिव दत्त गिरी, महंत कुश गिरी, पुष्कर राज गिरी, पशुपति गिरी, विश्वम्बर भारती, जूना अखाड़ा के महंत शंकर गिरी महाराज आदि मौजूद रहे। रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल ने बागेश्वर पहुंचकर छड़ी और बाबा बागनाथ की पूजा की।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

बता दें कि जूना अखाड़ा की तरफ से छड़ी यात्रा निकाली जाती है, मगर किसी कारण से बंद हो गई थी. प्राचीन समय में छड़ी यात्रा बागेश्वर से निकाली जाती थी. तीन साल पहले अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के हरिगिरि महाराज ने मुख्यमंत्री से प्राचीन छड़ी यात्रा को दोबारा शुरू करने की अनुमति मांगी. प्राचीन छड़ी को हरिद्वार लाकर स्थापित कर दिया गया. सरकार की अनुमति मिलने के बाद छड़ी यात्रा को दोबारा शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार