पिथौरागढ़: जवाहर नवोदय विद्यालय में चौकीदार ने एक छात्रा की लोहे की रोड से की पिटाई, छेड़छाड़ का भी लगा आरोप

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में चौकीदार ने एक छात्रा की लोहे की रोड से पिटाई कर दी। छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मारपीट में अन्य लड़कियों और एक लड़के को भी चोटें आई हैं। चौकीदार पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।

जनपद पिथौरागढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक चौकीदार ने 10वीं कक्षा की छात्रा की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी, जिससे उसकी घुटने की हड्डी, एड़ी और पैर में गंभीर चोटें आईं। छात्रा को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश ले जाने की सलाह दी गई। पुलिस ने आरोपी चौकीदार के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा के परिजनों ने डीएम से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई, जबकि स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को खारिज करते हुए चौकीदार को क्लीन चिट दी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी अजय गणपति का औचक निरीक्षण: चेकिंग में लापरवाही और कंट्रोल रूम को गुमराह करने पर 9 पुलिसकर्मी निलंबित, 4 से जवाब तलब

चौकीदार पर गलत तरीके से छूने का आरोप

स्कूल प्रबंधन का दावा है कि घटना के वक्त दो लावारिस कुत्ते कक्षा में घुस आए थे, जिन्हें मारने के दौरान छात्रा चोटिल हो गई। आरोप है कि गार्ड ने उनकी बेटी को गलत तरीके से भी छूआ। प्रबंधन ने छेड़छाड़ के आरोपों को गलत बताया और चौकीदार की नशे की आदत के चलते उसके स्थानांतरण की संस्तुति की है। इस घटना में अन्य लड़कियों और एक लड़के को भी चोटें आई हैं, जिसे छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में यूकेडी का संगठनात्मक विस्तार: दीपेन्द्र विधानसभा अध्यक्ष और मनीष बने महामंत्री, 2027 के लिए कसी कमर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार पुल के पास नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत; एसटीएच में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत