पिथौरागढ़ : VDO परीक्षा में धांधली कर अपने करीबियों को भर्ती करने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी के इस दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार धांधली और गड़बड़ी पाए जाने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. युवा वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी से इस कदर परेशान हो चुका है कि उन्हें सड़क पर उतरकर UKSSC के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है.

पिथौरागढ़ में युवाओं ने उच्च अधिकारियों पर VDO/VPDO परीक्षा में धांधली करअपने करीबियों को भर्ती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाले की जांच चल ही रही है, तो वहीं अब VDO/VPDO भर्ती में भी घोटाले के आरोप लगाते हुए परीक्षा परिणामों की जांच और अधीनस्थ चयन आयोग के अध्यक्ष को पद से हटाने के साथ ही भर्ती को निरस्त करने की मांग उठ रही है. पिथौरागढ़ में युवाओं ने प्रदर्शन कर इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने नगर में जन आक्रोश रैली निकाली और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार में विभिन्न भर्तियों में धांधली की जा रही है, जो बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad