पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त को लेकर आई ये बड़ी खबर
पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि 11वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से इस योजना के तहत किसानों के खाते में 11वीं किस्त के 2000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

खबरों के अनुसार, पीएम किसान स्कीम के तहत पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच किसानों के खाते भेजा जाता है। गत वर्ष 15 मई को किसानों के खाते में दो हजार रुपए की सम्मान निधि भेजी गई थी। इसी कारण माना जा रहा है कि इस बार भी इसी तारीख को किसानों के खाते में दो हजार रुपए की 11वीं किस्त डाली जाएगी।
गौरतलब है कि योजना की दसवीं किस्त 1 जनवरी को पीएम मोदी ने किसानों के खाते में डाली थी। अब योजना की 11वीं किस्त को प्राप्त करने के लिए किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


