पुत्र जन्म या पुत्र के विवाह पर किन्नरों को बधाई के रूप में अधिकतम 2100 रुपए ही दिए जाय

यदि किन्नर किसी व्यक्ति को परेशान करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ तुरंत कारवाई करे

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। विभिन्न तरह के मांगलिक कार्यों में बधाई के रूप में किन्नरों द्वारा अनाप-शनाप रुपयों की वसूली से शहर को निजात दिलाने के लिए काशीपुर कल्याण मंच की दूसरी बैठक श्री अग्रवाल सभा में आयोजित की गई। बैठक में किन्नरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए अहम फैसले लिए गए।

यहां श्री कृष्ण अग्रवाल सभा में काशीपुर कल्याण मंच के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट द्वारा की गई।बैठक में उपस्थित कमेटी के सदस्यों ने किन्नरों द्वारा की जा रही अवैध वसूली से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिये। बैठक में कहा गया कि शहर के सभी किन्नरों की पहचान कर उन्हें आईकार्ड जारी किये जायें। उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाये ताकि वे बधाई की वैध रसीद दे सकें। बधाई केवल पुत्र उत्पन्न होने व पुत्र की शादी के समय ही ली जाये।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान


बधाई की रकम स्वेच्छा से न्यूनतम 21 रुपये तथा अधिकतम 2100 रुपये तय की जाये। गरीब व्यक्तियों से किसी प्रकार की बधाई न वसूली जाये। किन्नर जिस क्षेत्र में बधाई लेने जायें उस क्षेत्र की पुलिस चौकी को सूचना देकर जायें। यदि किन्नर किसी व्यक्ति को परेशान करते हैं। तो पुलिस उनके खिलाफ तुरंत कारवाई करे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

बता दें कि किन्नरों द्वारा शादी, पुत्र उत्पन्न होने, गृह प्रवेश करने, दुकान का मुर्हूत करने, होली तथा दीपावली आदि मौकों पर बधाई के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाकर हजारों रुपये वसूले जाते हैं। इसी अनावश्यक वसूली के खिलाफ काशीपुर के वरिष्ठ लोगों ने काशीपुर कल्याण मंच बनाकर किन्नरों द्वारा ली जाने वाली बधाई वसूली को तय करने का निर्णय लिया है। जल्दी ही इसका ड्राफ्ट बनाकर पुलिस/प्रशासन को सौंपा जायेगा। और फिर प्रशासन से उसे क्रियान्वित करने की मांग की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad