पुराना पर्चा न लाने पर डॉक्टर का पारा हुआ हाई, बगैर इलाज करें ही मरीज को वापस लौटाया

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी। कहते हैं डॉक्टर भगवान के समान होता है और किसी मनोरोगी को सही करने वाला डॉक्टर तो बगैर दवाई के ही साइकोलॉजिकल तरीके से उसका उपचार कर देता है परंतु अक्सर विवादों में रहने वाले डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एक मरीज पुराना पर्चा अपने साथ नहीं लाने पर मनोचिकित्सक विभाग की एक सीनियर डॉक्टर ने मरीज को देखने से ही मना कर दिया। मामले में मरीज ने प्राचार्य से शिकायत करके पूछा है कि किस नियम के तहत उसे वापस भेजा गया है।

एसटीएच के मनोरोग विभाग में एक मरीज तनाव संबंधित बीमारी को लेकर विभाग की सीनियर डॉक्टर से अपना उपचार करा रहा है। विगत ढाई माह से उपचार चल रहा है। बुधवार को मरीज फिर से दिखाने पहुंचा तो उसने डॉक्टर को बताया कि उसका पर्चा खो गया है लेकिन उसने दवा का सॉल्ट बताया जो वह खाता है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं

 

इस पर डॉक्टर भड़क गईं और मरीज को देखने से ही मना कर दिया। मरीज ने जबकि पुन: बताया कि पर्चा खो गया है। जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी डॉक्टर नहीं मानी। बाद में मरीज ने मनोरोग विभाग के अन्य डॉक्टर को दिखाया। इस मामले में मरीज ने प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को लिखित में शिकायत दी है कि और पूछा है कि वह कौन सा नियम है जिसमें यदि मरीज के पास पुराना पर्चा उपलब्ध नहीं तो डॉक्टर उसे देखने से ही मना कर देगा। प्राचार्य ने मामले को देखने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  थाने में घुसे दो गुलदार, कुत्ते का पीछा करते हुए पहुंचे बैरक; पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर भागे

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें