पुलभट्टा थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग के शक चलते पति ने ही की हत्या
रुद्रपुर: किच्छा क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में थाना पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या की थी. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.

किच्छा क्षेत्र के सिरौली कला क्षेत्र में 23 मई को अबरार निवासी सिरोली कला ने अपनी पत्नी नेहा की गला रेतकर हत्या कर दी थी. हालांकि, महिला के पति अबरार ने नेहा की मौत को आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया था
मायके पक्ष के लोगों ने मृतका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अबरार अहमद के साथ ही उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. जिसके बाद कल देर रात पुलिस ने दबिश देते हुए मुख्य आरोपी अबरार अहमद निवासी वॉर्ड 19 सिरोली कला थाना पुलभट्टा को शंकर फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी के प्रेम प्रसंग की आशंका के चलते उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. एसओ विद्यादत्त जोशी ने कहा की कल देर रात मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

