पुलभट्टा पुलिस ने 10 अवैध तमंचों के साथ पति-पत्नी और कार चालक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व यूपी-उत्तराखंड बॉडर से पुलभट्टा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खेप के साथ पति-पत्नी और एक कार चालक को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक कार, दो मोबाइल और 10,700 रुपये भी बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

विधानसभा चुनाव से पहले पुलभट्टा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि पुलभट्टा पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया था, तभी उत्तर प्रदेश से एक इको कार आती हुई दिखाई दी. पुलिस टीम द्वारा कार रोकने पर चालक हड़बड़ा गया. शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

कार से पुलिस को 10 तंमचे और 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए. 10 तमंचों में 12 बोर के 3 असलहे, जबकि 7 तंमचे 315 बोर के हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम गीता, राकेश कुमार और मतलून खान (कार चालक) है.

तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद शेरगढ़ के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अवैध हथियारों की खेप यूपी से उधमसिंह नगर जनपद में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे. एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad