पुलिस टीम के चेकिंग अभियान में कार से 16 लाख 47 हजार रुपयों से भरा बैग मिला, रकम ली कब्जे में
देहरादून: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली कैंट पुलिस, एसएसटी और एफएसटी की सयुंक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 16 लाख 47 हजार रुपये बरामद किया. पुलिस ने बरामद धनराशि को जिला कोषागार में जमा कराया

कोतवाली कैंट क्षेत्र के एफआईआर के पास फ्लाईओवर के नीचे फ्लाइंग स्क्वॉयड और स्थानीय पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध कार को रोका, जिसमें चालक नितिन कुमार निवासी मुज्जफरनगर अपने परिवार सहित सवार था. तलाशी लेने पर कार में रूपयों से भरा बैग बरामद हुआ.
टीम ने पैसों की गिनती की तो बैग से 16 लाख 47 हजार रुपए बरामद हुआ. वहीं, टीम के पूछताछ की तो कार चालक बरामद धनराशि के संबंध में संतोषजनतक जवाब नहीं दे पाया. एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि टीम ने बरामद धनराशि को जिला कोषागार में दाखिल कराया है. पूछताछ में कार चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

