पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चरस तस्कर को 3 किलो 300 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बनबसाः चंपावत के बनबसा में एसएसबी और पुलिस टीम ने नेपाल के तस्कर को 3 किलो 300 ग्राम चरस के साथ बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक तस्कर नेपाल में स्वयं चरस तैयार करता है और भारत में महंगी दर पर बेचता है. पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

एसएसबी 57वीं वाहिनी की E-कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गजेंद्र कुमार और शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत की टीम भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/8 A के पास रविवार रात गश्त कर रही थी. इसी बीच नेपाल की ओर से शारदा नदी के रोखड़ से भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके नेपाल के एक युवक को रोका गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के पास से 3 किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक तस्कर मधन बहादुर बोहरा (45) नेपाल के बझांग जिले के मष्टा गांव का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने स्वयं गांव में चरस तैयार की है. पुलिस ने बताया कि तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत 10 लाख रुपये प्रति किलो है. यानि पुलिस और एसएसबी ने 33 लाख की चरस बरामद की है. पुलिस के मुताबिक इस महीन की सबसे बड़ी चरस तस्करी पकड़ी है.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन