पुलिस ने गिरफ्तार किए मोटाहल्दू की महिलाओं से जेवर ठगने वाले ठग

खबर शेयर करें -

लालकुआं: पुलिस ने दो महिलाओं का मंगलसूत्र लेकर फरार हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हल्द्वानी में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चन्द्र ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तीन सितंबर को भगवती पाण्डे पत्नी तारा दत्त पाण्डे निवासी मोटाहल्दू अपने रिश्तेदार कमला कबड़वाल के साथ सुयालबाड़ी जाने हेतु हल्द्वानी पहुँची थी। इसी दौरान अज्ञात ठगों द्वारा दोनों महिलाओं को चैकिंग की बात बोलकर उनके मंगलसूत्र एक लिफाफे में डलवा दिए। जिसके बाद मौका देखकर लिफाफों को बदल दिया और फरार हो गये ।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

महिलाएं जब अपने घर सुयालबाड़ी पहुँची तो उन्होंने देखा कि लिफाफों के अन्दर पत्थर भरे हैं तब जाकर उन्हे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में भगवती पाण्डे के पुत्र कमल पांडे द्वारा थाना हल्द्वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस क्रम में आज पुलिस टीम घटना में लिप्त दो अभियु मौ0 इसान व मौ0 नासिर को गिरफ्तार किया है । पता चला है अभियुक्त बरेली से आकर हल्द्वानी रोडवेज व केमू स्टेशन एवं आस – पास लोगों को टारगेट करते हैं। उन्हें बोला जाता है कि वे बैंक अथवा अन्य सरकारी विभाग के हैं तथा उनकी गाड़ी भी पहाड़ जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

इस दौरान लोगों को चैकिंग का बहाना दिखाकर उनसे उनके कीमती सामान को लिफाफे में डलवा देते हैं। इसी बीच मौका देखकर लिफाफे को बदल देते हैं। घटना में अभियुक्त मौ0 इसान व मौ0 नासिर के अतिरिक्त सावेज , इकरार भी शामिल थे जो फरार चल रहें हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है । अभियुक्तों के पास से घटना में ठगे गये दोनों मंगलसूत्र व घटना में प्रयोग किये जाने वाले लिफाफे एंव घटना मे प्रयुक्त कार को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।