पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 100 टैबलेट किये बरामद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कौसानी पुलिस ने बिना कागजात के लाए जा रहे 100 टैबलेट जब्त किए हैं. पुलिस ने जब्त टैबलेट को निर्वाचन आयोग को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस द्वारा पकड़े गए टैबलेट की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है.

गौर हो कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस लगातार सक्रिय है. आज (शनिवार) को अल्मोड़ा की तरफ एक हरियाणा नंबर की आ रही कार को जब पुलिस ने रोक कर तलाशी ली तो कार में कुछ पेटियां बरामद हुईं. पेटियों को खोलकर देखा गया तो उसमें 100 टैबलेट बरामद हुए.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक राज कुमार और कार में बैठे दूसरे शख्स से टैबलेट के बारे में जानकारी मांगी तो दोनों ही टैबलेट खरीदारी के दस्तावेज नहीं दिखा सके. इसके बाद पुलिस ने सभी टैबलेट को जब्त कर लिया और निर्वाचन आयोग के सुपुर्द कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

थानाध्यक्ष विशन चुफाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई की गई है. पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि ये टैबलेट कहीं चुनाव के दौरान बांटने के लिए तो नहीं लाए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad