पुलिस ने छापेमारी कर 8 लोगों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार, 1.40 लाख नगदी, और 7 मोबाइल बरामद

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: गदरपुर थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 1.40 लाख नकदी, 5 ताश की गड्डियां और 7 मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस की जानकारी अनुसार टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गदरपुर थाना क्षेत्र के शमशान घाट के सामने छाबड़ा मार्किट में एमएस प्रॉपर्टी महेंद्र सुखिजा के कार्यालय में लाखों रुपए का जुआ खेला जा रहा है. मौके पर पहुंची टीम ने जब छापेमारी की तो वहां 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पाए गए.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

आरोपियों की पहचान: महेंद्र सुखीजा, राजकुमार उर्फ राजू निवासी, मकसूद अली, गुरमेज सिंह, अफसर अली, दिलपुकार, युसुफ अली और बुद्ध खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी आरोपी गदरपुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं, जिनके पास से 1,40,510 नकद, 5 ताश की गड्डियां और 7 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर