पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। कुंडा पुलिस ने 2 दिन पूर्व हुई सरिया चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को चोरी गए माल के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बताते चले कि ग्राम बेत वाला निवासी मुस्तफा मलिक ने थाना कुंडा में अज्ञात चोर के खिलाफ सरिया चोरी का अभियोग दर्ज कराया था। दर्ज तहरीर में बताया था कि ग्राम बेतवाला में उसका एक मकान का निर्माण का कार्य चल रहा है।और मकान के लेटर के लिए वह 9 मंडल सरिया करीब 6 कुंटल लेकर आया था। जो कि मकान के सामने ही रखा हुआ था। उसने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को उसके उपरोक्त सभी शरिया को कुछ अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए थाना कुंडा प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित रोड पर लगे। सीसीटीवी फोटो देखने पर पता लगा कि एक व्यक्ति ई-रिक्शा पर सरिया लेकर जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो चोरी से संबंधित अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी किया गया सरिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मान माननीय न्यायालय में पेश किया है खुलासा करने वाली टीम में उप निरीक्षक अशोक फर्त्याल, कांस्टेबल नीरज बिष्ट ,त्रिलोक सिंह आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार