पुलिस ने 5.72 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 5.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।


टांडा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अलीगंज रोड पर बाली पेट्रोल पंप के पास सामने से बाइक आते दिखाई दी जिसको कि उन्होंने रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा पुलिस टीम ने उसको दौड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 5.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हिमांशु चौधरी उर्फ नरेंद्र पुत्र पप्पू सिंह निवासी बहादुरपुर पट्टी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक कुछ माह पहले जमानत पर रिहा होकर आया है। जो कि बाइक चोरी के मुकदमे में जेल गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश