पूजा के बाद गांव जा रहा था फौजी, दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां गंगोलीहाट क्षेत्र में बर्फ में एक जीप से चलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी अपने गांव की तरफ जा रहे थे।

पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र के रावल खेत के रहने वाले 52 साल के हीरा सिंह हाल ही में पूजा के लिए अपने गांव आए थे। पूजा में ज्यादा समय लग गया और गांव में रहने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए वो दूसरे गांव के लिए रवाना हुए। सिरतौला बैंड के पास सड़क में काफी बर्फ जमा थी और यहां जीप अनियंत्रित हो गई। इसके बाद जीप 60 मीटर नीचे स्थित दूसरी सड़क पर जा गिरी। वाहन गिरते ही हीरा सिंह ने जीप से कूद मार दी जिससे उनका सिर पत्थरों से टकरा गया। वो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर हड़कंप मचा तो गांव वाले हीरा सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी आसाम राइफल्स के जवान हीरा सिंह ने दम तोड़ दिया। घायलों का कहना है कि जिस स्थान पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस स्थान पर भारी बर्फ और पाला जमा था जिस वजह से वाहन स्लिप कर गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें