पूर्व मंत्री अरविंद पांडे से संबंधित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, 8 रिश्तेदारों को दिलाई नौकरी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों में धांधली और बंदरबांट को लेकर हर रोज नये खुलासे हो रहे हैं. जिससे बीजेपी सरकार जहां बैकफुट पर है. वहीं, इसको लेकर प्रदेश की सियासत जोरों पर है. ताजा मामला पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के रिश्तेदारों को नौकरी देने को लेकर वायरल पत्र से जुड़ा है. जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

इन दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के विभाग से जुड़ा एक पत्र वायरल हो रहा है. जिसमें उनके आठ रिश्तेदारों को नौकरी देने का दावा किया जा रहा है. आरोप है कि अरविंद पांडे ने अपने कार्यकाल के दौरान कई रिश्तेदारों को नौकरी पर लगाया था.

वायरल पत्र में अरविंद पांडे के रिश्तेदारों के नाम

नाम अरविंद पांडे से संबंध तैनाती
सुनील पांडे चचेरा भाई रुड़की इंटर कॉलेज
सोनू पांडे चचेरा भाई हरिद्वार इंटर कॉलेज
धर्मेंद्र पांडे भांजा बालिका इंटर कॉलेज, बहादराबाद
संतोष पांडे दामाद संस्कृत विद्यालय हरिद्वार
उज्ज्वल पांडे भतीजा डॉयरेक्टर, पंचायती राज ऑफिस
रितिक पांडे भतीजा पौड़ी इंटर कॉलेज
जय किशन पांडे चचेरा भाई जसपुर आदित्य झा इंटर कॉलेज
राजू पांडे भतीजा गूलरभोज इंटर कॉलेज, यूस नगर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

 

यह सभी आठ लोग पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पांडे के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. ये सभी 8 लोग बिहार और बाजपुर से हैं. वायरल लेटर की पुष्टि हिमालय प्रहरी नहीं करता है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad