पूर्व मुख्यमंत्री की नातिन की मौत, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें -

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। येदियुरप्पा की नातिन का फ्लैट में शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इसमें आत्महत्या का शक जताया जा रहा है।

येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या खुद डॉक्टर थीं, जिनकी आयु 30 साल थी। शुक्रवार यानी 28 जनवरी को उनकी डेडबॉडी बेंगलुरु स्थित फ्लैट में लटकी मिली. फिलहाल येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या के शव को ऑटोप्सी  के लिए बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लेकर जाया गया है।

सौंदर्या शादीशुदा हैं, वह चार महीने के बच्चे की मां भी थीं। सूत्रों के अनुसार उनमें गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन के साइन मिले थे। जानकारी के अनुसार येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की दो साल पहले शादी हुई थी. वह येदियुरप्पा की सबसे बड़ी बेटी पद्मा की लड़की थीं।

इस मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सौंदर्या गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन का शिकार थीं. ज्ञानेंद्र ने कहा कि येदियुरप्पा खुद सौंदर्या को अपने साथ कई बार लेकर आते-जाते थे, ताकि वह खुश रह सकें. मंत्री ने कहा कि इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है, सब उनके डिप्रेशन के बारे में जानते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad