पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वैदिक मंत्रोच्चार के हल्दूचौड़ में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ
राजू अनेजा, लालकुआ। लाल कुआं से चुनावी रण में कूदने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के हल्दूचौड़ में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेसी एन के कपिल समेत तमाम कांग्रेस जनों ने क्षेत्र के ऐतेहासिक विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है निश्चित ही इस बार जनता का स्थिर व बहुमत वाली विकासपरक सोच रखने वाली सरकार का सपना साकार होने जा रहा है।

