पूर्व विधायक नवीन दुमका की माताजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं :  पूर्व विधायक नवीन दुमका की माताजी नंदी देवी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया । 95 वर्षीय नंदी देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है ।

पूर्व विधायक की माताजी के निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर एकत्रित हुए, तथा शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाने के साथ ही दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

पूर्व विधायक नवीन दुमका की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ,विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा आदि ने गहरा दुख व्यक्त कर परम पिता परमेश्वर से दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

अश्रुपूरित नेत्रों से दी गई नंदी देवी को अंतिम विदाई

लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन दुमका की माता जी को अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी गई। पवित्र चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, इस अवसर पर पूर्व सांसद बलराज पासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा रमेश जोशी, हरीश बिरखानी, संजय राणा पूर्व मीडिया सलाहकार दिनेश आर्य, प्रदीप बिष्ट, गजराज बिष्ट समेत अनेकों लोग शामिल थे

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad