पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर सख्त नजर आया नगर निगम

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। केंद्र सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर नगर निगम काशीपुर द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है नगर निगम की टीम ने बाजार में छापामारी अभियान चलाकर पॉलिथीन का उपयोग कर रहे दर्जनों दुकानदारों का चालान किया तथा भविष्य में पॉलिथीन का प्रयोग करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई


मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देशन पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने काशीपुर बाजार में छापामारी अभियान चलाकर पॉलीथिन का उपयोग करने वाले करीब 69 दुकानदारों का चालान किया। जिसमें करीब 40000 का जुर्माना भी वसूल किया गया। वही
अब तक तीन स्टाकिस्ट फर्मो का चालान कर करीब तीन लाख का जुर्माना वसूल किया इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक राज ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एवं दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई भी पॉलीथिन का प्रयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अपने घर आंगन के साथ-साथ अपने नगर को फीस साफ व स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी