प्यार में रवि बना रिया, शादी करने की बारी आई तो प्रेमी हुआ रफूचक्कर

खबर शेयर करें -

प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है। अमृतसर का एक युवक तो लिंग परिवर्तन करवाकर अपने प्रेमी के लिए लड़की बन गया। हालांकि जब बात शादी की आई तो उसे जबरदस्त शाक लगा। प्रेमी ने वैवाहिक बंधन में बंधने से साफ इन्कार कर दिया और भाग गया। यहां बात अमृतसर के रहने वाले रवि की हो रही है। वह आठ महीने पहले ही प्रेमी से शादी करने के लिए लिंग परिवर्तन करवाकर रिया बना था। जिस युवक के लिए उसने जीवन का इतना बड़ा फैसला लिया, वह अब प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया है। प्रेम में धोखा खाने के बाद रवि उर्फ रिया ने अब पुलिस के पास इंसाफ की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

उसने कैंटोनमेंट थाने की पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है। हलांकि पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। पुतलीघर निवासी रवि उर्फ रिया ने कैंटोनमेंट थाने की पुलिस को शिकायत में बताया कि लगभग तीन साल पहले उसकी मुलाकात अजरुन नाम के युवक से हुई थी। वह धार्मिक कार्यक्रमों में भजन गाता था। रवि उर्फ रिया ने बताया कि अजरुन उसे एक धार्मिक कार्यक्रम में मिला था। वहीं दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

रिया ने आरोप लगाया कि लगभग दो साल पहले अजरुन ने उसे कहा था अगर वह अपना लिंग बदलकर लड़की बन जाए तो वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद वह उसकी बातों में फंस गई। रिया ने बताया कि लगभग आठ महीने पहले उसने अजरुन के कहने पर लिंग बदल लिया।

प्रेमी के जीवन में आई कोई और लड़की

अब अजरुन की जिंदगी में कोई अन्य लड़की आ चुकी है और वह उससे किनारा करने लगा है। रिया ने बताया कि अजरुन और उसकी प्रेमिका उसे कह रहे हैं कि वह उसका वंश आगे नहीं बढ़ा सकती। उधर, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ
Ad