प्रदेश के इन 5 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, रहिए अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून: मौसम विभाग केंद्र देहरादून के पूर्वानुमन के मुताबिक, आज राज्य के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है. तो वहीं, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है. इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं. इसके साथ ही प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर में चरस का झूठा केस बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों पर सीबीआई का शिकंजा: हाईकोर्ट के आदेश पर आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े की धाराओं में मुकदमा दर्ज

मसूरी में बारिश: पहाड़ों की रानी मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने देर रात को एक बार फिर करवट बदली है, जिसके बाद गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी है. साथ ही घना कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट आ गयी है, जिससे स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ गयी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा

पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विगत माह से शहर में रुक-रुक बारिश व बूंदाबांदी हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को दोपहर बाद से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी. शहर में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई व उसके बाद कोहरा छा गया. हालांकि, पर्यटक मसूरी पहुंचकर बदले हुए मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad