प्रदेश के तीन जनपदों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत

खबर शेयर करें -

देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को कहीं-कहीं बादल छाए रहने और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

इससे प्रदेश में आज गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। गढ़वाल मंडल के तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

रुड़की: दिनभर खिली रही तीखी धूप, झेलनी पड़ी उमस

वहीं शिक्षानगरी के नागरिकों को रविवार को दिनभर उमस झेलनी पड़ी। वहीं बिजली की आंख-मिचौनी ने भी शहरवासियों की परेशानी बढ़ाई। मई का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मौसम में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। एक ओर चिलचिलाती धूप नागरिकों का पसीना निकाल रही है। वहीं उमस बेहाल कर रही है।

दिनभर में कई बार अघोषित बिजली कटौती होती रही

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रविवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम साफ रहा। वहीं सुबह 10 बजे के बाद ही धूप की चमक काफी तीखी हो गई। दोपहर होते-होते उमस काफी बढ़ गई। वहीं शहर और इससे सटी कुछ कालोनियों एवं मोहल्लों में दिनभर में कई बार अघोषित बिजली कटौती होती रही। इसकी वजह से नागरिकों की दिक्कतें और बढ़ गई।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक बारिश की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad