प्रदेश के 5 जनपदों में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलाव की और है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से चटक धूप खिली है। जिससे ठंड से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि कल मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बात करें दूसरे जिलों की तो उत्तराखंड के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून में आसमान साफ रहेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस तरह लगातार करवट ले रहे मौसम के मिजाज को देखते हुए अभी फिलहाल कुछ दिन और लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। पांच पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में दस्तक देने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। साथ ही 21 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में 22 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी दिख रहा है। इन दिनों दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि सुबह-शाम ठंड बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश