प्रदेश में तबादलों का दौर जारी, आईएएस, आईपीएस और पीसीएस के बाद अब आईएफएस अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस के बाद अब आईएफएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर भी सूची तैयार की जा रही है. जानकारी के अनुसार आने वाले एक हफ्ते में प्रदेश में आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव कर दिया जाएगा.

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव को लेकर काफी लंबे समय से चल रहे प्रयास अब अंतिम चरण में है. खबर है कि प्रदेश में आई एफ एस अधिकारियों के तबादलों को लेकर सूची पर अंतिम निर्धारण किया जा रहा है. हालांकि राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादले काफी पहले ही होने थे लेकिन विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण इस सूची में देरी हुई है. उधर स्टेट फॉरेस्ट के पांच अधिकारियों को आईएफएस मिलने का भी भारत सरकार से इंतजार किया जा रहा था, ताकि सभी अधिकारियों के लिए एक साथ आदेश किया जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 2027 बिगुल: लालकुआं में बिष्ट, दुमका और चंदौला के त्रिकोण में फंसा भाजपा टिकट का गणित

यह भी पढ़े 👉 वीडियो वायरल के बाद चैंपियन बोले, घरों में चूड़ियां पहनकर बैठे लोग वीडियो कर रहे वायरल

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अधिकारियों के तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की जा चुकी है, क्योंकि चुनाव नजदीक हैं और यह आईएफएस अधिकारियों की इस सरकार में आखिरी तैनाती होगी. लिहाजा आपसी बातचीत के बाद नई जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम सूची तैयार की जा रही है. उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही अगले 1 से 2 हफ्ते में आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जाएंगे

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: पूर्व मंत्री दुर्गापाल, राहुल छिमवाल और कांग्रेसी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : तपती धूप में राहगीरों को मिला राहत का सहारा: भारत विकास परिषद ने वितरित किया मीठा शरबत और चना; नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लौटानी ने बताया प्रेरणादायक प्रयास